फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत के बाद बवाल: पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल, ग्रामीणों ने पुलिस पर गाड़ी से कुचलने का लगाया आरोप

Sat, 28 Sep 2024 11:35 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, जसपुर

सार

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के गांव तरफदलपत के युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस पर युवक को गाड़ी से कुचलने का आरोप लगाते हुए जाम लगाकर पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के गांव तरफदलपत के युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस पर युवक को गाड़ी से कुचलने का आरोप लगाते हुए जाम लगाकर पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। उन्होंने हंगामा करते हुए एक सिपाही को बंधक भी बना लिया। पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। सूचना पर एसपी देहात मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

थाना ठाकुरद्वारा के गांव तरफदलपत निवासी मोनू (28) पुत्र धर्मपाल सैनी ट्रैक्टर से मिट्टी ढोने का काम करता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह वह मिट्टी डालने के बाद लौट रहा था, तभी पुलिस उसका पीछा करने लगी। इस बीच गांव राघुवाला और तरफदलपत के बीच मोनू की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर गाड़ी से कुचलकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Udham Singh Nagar News: विवेक के घर पहुंचने पर नाखुश था पिता, रॉड से बेटे की हत्या करने का मामला; जानें मामला

ग्रामीणों ने एक सिपाही को बंधक भी बना लिया। इस दौरान ठाकुरद्वारा पुलिस बंधक बनाए गए पुलिसकर्मी को छुड़ाने पहुंच गई। बातचीत के बाद जब पुलिस टीम सिपाही को छुड़ाकर ले जाने लगी, तभी ग्रामीणों ने सिपाही को दोबारा अपने कब्जे में लेने के लिए लाठी-डंडा लेकर पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। करीब आधे घंटे तक जमकर मारपीट और पथराव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए पुलिसकर्मी
पुलिसकर्मी जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। संघर्ष में पांच-छह पुलिसकर्मियों को चोट आई है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह भी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह ग्रामीणों को शांत कराया। एसपी देहात ने जांच करके निष्पक्ष कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीण जाम खोलने को तैयार हुए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें