रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में वैक्सीन लगवाता युवक।
- फोटो : RUDRAPUR
जिले में मंगलवार को कुल 21 हजार 323 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इनमें 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 16 हजार 920 युवा शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने युवाओं को वैक्सीन लगवाने के लिए 53 केंद्र बनाए थे।
इधर, जिले में एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि कोरोना जांच के लिए 1150 लोगों के सैंपल लिए गए। जिले में अब कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 16 है। एसीएमओ डॉ. अविनाश खन्ना ने कहा कि जिले में वर्तमान में कोरोना संक्रमण नियंत्रण में है, लेकिन लोगों को अभी भी बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत है।