फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: वाइस प्रिंसिपल का शॉल खींचकर...महिला ने पुलिस को बताया उस रात युवकों ने क्या किया; जांच शुरू

Wed, 31 Jan 2024 12:04 PM IST
हीरा मेहरा राजीव कुमार,संवाद

सार

ऊधमसिंह नगर के काशीपुर में दंपती से गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देने व छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
काशीपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशीपुर में दंपती से गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देने व छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कान्वेंट स्कूल में उप प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत व आवास-विकास निवासी महिला ने पुलिस में तहरीर सौंपी।

विज्ञापन


महिला ने कहा कि बीती 27 जनवरी की रात लगभग नौ बजे वह अपने पति के साथ बेटे की दवा लेने मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल जा रही थीं। इसी दौरान उसके पति अपनी गाड़ी को पीछे कर रहे थे कि पीछे खड़ी डिजायर कार को थोड़ा आगे करने के लिए कहा। इस पर कार में बैठे अंकित निवासी शुगर मिल आवास विकास और कल्लू ने उनसे अभद्रता करते हुए कार को आगे बढ़ाने से मना कर दिया। आरोप है कि विरोध करने पर दोनों व्यक्ति कार से उतर कर अभद्रता करते हुए पति के ऊपर झपटे साथ ही उसके शॉल को खींच कर धक्का मार कर गिरा दिया।

ये पढ़ें- Uttarakhand: स्कूल में टॉयलेट साफ कर रही थी छात्रा, एसडीएम के औचक निरीक्षण में खुले कई राज; जानें पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जैसे ही पति कार से बाहर निकले तभी अंकित ने तमंचा निकाल लिया और महिला पर तान दिया। शोर-शराबा होने पर उसके ससुर और अन्य लोग आ गए। तब हमलावर युवक जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें