फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: इस कॉलेज के मालिक ने प्रोफेसर को दी जान से मारने की धमकी; लगाया आरोप, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

Tue, 23 Jan 2024 11:37 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

काशीपुर में एक असिस्टेंट प्रोफेसर ने जसपुर स्थित एक शिक्षण संस्थान के मालिक पर वेतन के रुपये मांगने पर गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 
 
विज्ञापन
kashipur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक असिस्टेंट प्रोफेसर ने जसपुर स्थित एक शिक्षण संस्थान के मालिक पर वेतन के रुपये मांगने पर गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


श्यामपुरम कॉलोनी निवासी सोमेश कुमार ने आईटीआई थाना में तहरीर दी। कहा कि वह जसपुर स्थित एनएस लॉ कॉलेज में सहायक प्रोफेसर था। महाविद्यालय का वातावरण अव्यवस्थित होने के चलते 25 जुलाई 2023 को उसने नौकरी छोड़ दी थी जिसके बाद कॉलेज पर उसके वेतन के शेष पांच हजार रुपये बकाया है। 

15 सितंबर 2023 को शेष वेतन मांगने पर कॉलेज के मालिक वरुण गहलौत ने फोन पर अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। बताया कि उसके पास इसकी रिकार्डिंग भी है। उधर संस्थान के मालिक वरुण गहलौत ने बताया कि वह उनके यहां लिपिक था। उसने स्टाफ से कुछ अभद्रता की थी, जिसके चलते उसे हटा दिया था। जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह निराधार है।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने की कार्रवाई
 

विज्ञापन

तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में जांच की जा रही है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - अभय सिंह, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें