फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur News: बाइक सवारों ने व्यक्ति का सिर फोड़ा, कार में भी की तोड़फोड़; जानिए पूरा मामला

Wed, 23 Oct 2024 05:03 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर

सार

रुद्रपुर शहर के काशीपुर बाईपास रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने कार से टक्कर लगने का आरोप लगाते हुए कार सवार की पिटाई कर दी। आरोपियों ने व्यक्ति का सिर फोड़ दिया और कार भी क्षतिग्रस्त कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

रुद्रपुर शहर के काशीपुर बाईपास रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने कार से टक्कर लगने का आरोप लगाते हुए कार सवार की पिटाई कर दी। आरोपियों ने व्यक्ति का सिर फोड़ दिया और कार भी क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिस ने दोनों युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गंगापुर रोड तपस्या विहार निवासी केहर सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 18 अगस्त की रात वे रुद्रपुर से घर आ रहे थे। किच्छा बाईपास रोड पर छोटा जेपीएस स्कूल के पास लापरवाही से ओवरटेक कर बाइक सवार दो युवकों ने कार को रुकवा दिया। उन्हाेंने कार से टक्कर लगने का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया। आरोपियों ने उनके सिर पर कड़े से हमला कर दिया।

वहीं उनकी कार पर कड़ा और ईंट पत्थर से तोड़फोड़ की। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। उन्होंने रोडवेज बस अड्डे पर डायल 112 वाहन पर मौजूद पुलिस कर्मियों को घटना की सूचना दी। इसके बाद बाजार चौकी पुलिस उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां उनके सिर पर 12 टांके आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें