फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2024: महिलाओं ने बैठकी होली में बिखेरे गीत-संगीत के रंग, रुद्रपुर में जगह-जगह जम रही महफिल

Tue, 19 Mar 2024 10:44 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर में शैल सांस्कृतिक समिति (शैल परिषद) की ओर से आयोजित होली महोत्सव के दूसरे दिन महिलाओं की बैठकी होली का आयोजन किया गया। महिलाओं ने होली गीतों में जमकर रंग जमाया।
विज्ञापन
बैठकी होली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में शैल सांस्कृतिक समिति (शैल परिषद) की ओर से आयोजित होली महोत्सव के दूसरे दिन महिलाओं की बैठकी होली का आयोजन किया गया। महिलाओं ने होली गीतों से रंग जमाया और होली उल्लास में महिलाओं ने झोड़ा गाकर पारंपरिक नृत्य भी किया। साथ ही ओमेक्स सोसायटी में भी बैठकी होली का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन


गंगापुर रोड स्थित शैल भवन में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ पुष्पा जोशी, दुर्गा शाह, सुधा पटवाल, मालती कांडपाल एवं मोहिनी बिष्ट ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद सुनीता पांडे ने जाओगे बांके बिहारी होली होगी हमारी तुम्हारी....गाया। इसके बाद लीला दनाई ने राधा भेज रही पाती छुप-छुप बैठी कुंजन में, किरन बोरा ने चर्चित होली गीत मेरो रंगीलो देवर घर ओरेछे गाकर समां बांध दिया। रेनू जोशी ने मैंने रंग ली आज चुनरिया, नीलम कांडपाल ने मुझे मिल गया नंद का लाल और चंदा बम ने होली खेलन आए कैलाशपति गाकर होली बैठक की रंगत बढ़ा दी।

इस दौरान महिलाओं ने गीतों पर नृत्य भी किया। अरे जा रे हट नटखट गीत में विनीता पांडे और गीता बिष्ट ने शानदार नृत्य की प्रस्तुती दी। इसके बाद महिलाओं ने झोड़ा गाते हुए नृत्य किया। वहां पर समारोह में परिषद अध्यक्ष गोपाल पटवाल, महामंत्री एडवोकेट दिवाकर पांडे, डीके दनाई, देवेंद्र मेहरा, दीपा जोशी, किरन जोशी, सरिता उपाध्याय, हंसी मिश्रा, प्रेमा पांडे, नलिनी पांडे, कमला भट्ट, निधि पांडे, आशा लोहनी मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Deepak Rawat: बच्चों ने पहले बयान बदले...फिर कुमाऊं कमिश्नर से कर दी शिकायत; छात्र के लापता होने का मामला
विज्ञापन


इधर मारवाड़ी समाज जन कल्याण समिति ने एक होटल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम,कपल गेम्स, कपल डांस का आयोजन किया गया। डॉ. उषा जैन ने बताया कि समिति समय- समय पर इस तरह के कार्यक्रमाें के साथ ही सामाजिक कार्य भी करती है। वहां पर हेमराज पींचा, राजेंद्र राठी, एसएम बोहरा, इंद्र जैन, नरेंद्र जैन, बिहारी लाल चोमवाल, राजेश जैन, पारस जैन सहित अनेक मौजूद रहे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें