सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
युवक द्वारा छात्रा पर हमला करने की घटना पास मेें लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं मोहल्लेवासियों ने बताया कि यदि पर्यावरण मित्र मौके पर समय से नहीं पहुंचते तो कुछ भी हो सकता था। बताया युवक के हाथ में पाठल थी।
पूर्व में पुलिस में पिता दर्ज कर चुका है शिकायत
पीड़िता के पिता ने बताया कि हमलावर युवक वर्ष 2019 से उनकी बेटी को परेशान कर रहा है। इससे पहले वह चार बार हमला कर चुका है। हर बार वह पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हैं, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है। जिसका नतीजा यह है कि आज युवक ने उनकी बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया।