फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: 22 साल की महिला की पंखे से लटकी मिली लाश, दो बच्चों की मां है अनीता; जानिए कहा है पति

Mon, 12 Feb 2024 05:09 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर से एक खबर सामने आ रही है। रुद्रपुर में 22 साल की महिला अपने घर पर फंदे पर लटकी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
महिला अपने घर पर फंदे पर लटकी मिली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में संदिग्ध परिस्थितियाें में एक महिला अपने घर पर फंदे पर लटकी मिली। अंदेशा जताया जा रहा है कि उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द किया है।

ये पढ़ें- PHOTOS: हल्द्वानी हिंसा की आग में जलने वाले बनभूलपुरा का अब कैसा हाल, सामने आई एक्सक्लूसिव तस्वीरें

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भूतबंगला में रहने वाली रजनी के साथ उसकी बेटी अनीता (22) अपने दो बच्चों अभी और वैष्णवी के साथ रहती थी। रजनी घरों में झाडू बर्तन का काम करती है। अनीता की शादी ग्राम चुरई थाना मीरगंज बरेली निवासी महेंद्र के साथ हुई थी। लेकिन पति और ससुरालियों से अनबन के चलते अनीता तीन साल से अपनी मां के साथ रह रही थी। सोमवार की सुबह अनीता की मां घर के गेट पर ताला लागाकर चाबी अंदर मौजूद अनीता को देकर गई थी। अनीता के दोनों बच्चे स्कूल गए थे। कुछ समय बाद जब रजनी काम से लौटी तो काफी देर आवाज देने के बाद भी अनीता ने गेट नहीं खोला। संदेह होने पर रजनी पड़ोसी के घर से सीढ़ी के सहारे घर में गई तो कमरे में फंदे पर अनीता लटकी हुई थी। अनीता को फंदे पर लटका देख रजनी की चीख निकल गई। 
विज्ञापन

इस दौरान घर पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और सूचना पर सीओ सिटी निहारिका तोमर ने पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। मृतका का एक भाई है, जो कारीगर का काम करता है। सीओ ने बताया कि महिला अपने पति से अलग रह रही थी। घर पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्ट्रया मामला आत्महत्या का लग रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें