फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद उधमसिंह के बलिदान से सीख लेकर समझें आजादी का महत्व

विज्ञापन
रुद्रपुर कलक्ट्रेट में शहीद ऊधमसिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करते विधायक व डीएम। विज्ञप्ति - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर/बाजपुर/गदरपुर।अमर शहीद ऊधमसिंह का बलिदान दिवस जिले में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर में शहीद की प्रतिमा पर डीएम रंजना राजगुरू, विधायक राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला, मेयर रामपाल सिंह, वन निगम अध्यक्ष सुरेश परिहार सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। डीएम और विधायक ठुकराल ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह के बलिदान से नई पीढ़ी को आजादी का महत्व सीखना चाहिए।
विज्ञापन

ऊधमसिंह ने जलियावालां बाग कांड के दोषी जनरल ओ डायर को इंग्लैंड जाकर भरी सभा में गोलियां बरसाकर मौत के घाट उतारकर अदम्य साहस का परिचय दिया था। कार्यक्रम में एडीएम उत्तम सिंह चौहान, जगदीश चंद्र कांडपाल, एनएस नबियाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट विशाल मिश्रा सहित अनेक मौजूद रहे। इधर विकास भवन में सीडीओ हिमांशु खुराना, पीडी डीआरडीए हिमांशु जोशी, डीडीओ डॉ. महेश कुमार, मुख्य कृृषि अधिकारी डॉ. अभय सक्सेना आदि ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके अलावा स्पोर्ट्स स्टेडियम, जवाहर नवोदय स्कूल में भी श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। वहीं, महानगर कांग्रेस कमेटी ने जवाहर नवोदय विद्यालय स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहां पर महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष अरुण पांडेय, पार्षद मोहन खेड़ा, राघव सिंह, बाबू खान, प्रकाश अधिकारी,राजू पाठक आदि थे। इधर, बाजपुर में दोराहा चौक स्थित ऊधमसिंह कांबोज की प्रतिमा पर सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। वहां एसडीएम विवेक प्रकाश, हरमिंदर सिंह लाडी, कामरान खान, मंजीत कांबोज आदि थे। वहीं, विहिप कार्यकर्ताओं ने भी प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहां पर यशपाल राजहंस, जितेंद्र पासी, सोनू, मनोज, रामदास आदि थे। सपा दफ्तर में ऊधमसिंह कांबोज के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। वहां सपा नेता अरविंद यादव, रौबिन कांबोज, बल्देव, वैभव, सर्वजीत, अखिलेश, उज्ज्वल, राहुल, विशाल आदि थे। इधर, गदरपुर में शहीद ऊधम सिंह कंबोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहां पर कंबोज स्मारक समिति के अध्यक्ष किशन लाल, सचिव राकेश कंबोज आदि थे। इससे पूर्व सिख मिशनरी कॉलेज गदरपुर में प्रभारी देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। वहांपर पालिका अध्यक्ष गुलाम गौस, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, हरिचंद कंबोज, अशोक कंबोज, हरनाम चंद, राजकुमार गुंबर, पूर्ण चंद थे। वहीं, आप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र कंबोज के नेतृत्व में श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें