खटीमा के हल्दी गांव के दो युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई। दोनों युवक जलभराव में फंसे परिवार को बचाने के लिए गए थे।
मूसलाधार बारिश के बीच हल्दी गांव में हुए जलभराव में एक परिवार फंसा था। हल्दी निवासी प्रिंस कुमार (18) पुत्र राम कृपाल और सन्नी (20) पुत्र धर्मेंद्र कुमार कुछ युवकों के साथ परिवार को बचाने के लिए गए थे। इस दौरान दोनों युवक पानी में डूब गए।