फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur Crime: बाइक को लेकर आपस में भिड़े दो सिपाही, ईंट से हमला कर किया लहूलुहान; फटा सिर...आए सात टांके

Tue, 30 Apr 2024 01:26 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर में बाइक को लेकर दो सिपाहियों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि एक सिपाही ने दूसरे सिपाही के सिर पर ईंट मार दी। जिसमें उसका सिर फट गया और उसके सिर पर सात टांके आए हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में 31वीं वाहिनी पीएसी में बाइक को लेकर दो सिपाहियों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि एक सिपाही ने दूसरे सिपाही के सिर पर ईंट मार दी। जिसमें उसका सिर फट गया और उसके सिर पर सात टांके आए हैं। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। इधर पीएसी अधिकारी आरोपी पर विभागीय कार्रवाई करने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार की रात पीएसी में तैनात सिपाही दीपक कुमार अजमेर सिंह की बाइक लेकर गया था। वह वापस आया तो बाइक कुछ जगह से टूटी थी। जिस पर अजमेर और दीपक के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद अजमेर बैरक में आ गया था। इसी बीच दीपक बैरक पहुंचा और अजमेर से सिर पर ईंट मार दी थी। जिससे अजमेर लहूलुहान हो गया। आनन फानन में अजमेर को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया था। यहां उसके सिर पर सात टांके आए है।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand Board Result: इंटरमीडिएट में पीयूष खोलिया और कंचन जोशी ने किया टॉप, 500 में से 488 अंक प्राप्त किए
विज्ञापन


पुलिस ने अजमेर की तहरीर पर दीपक पर धारा 307, 506 आईपीसी में केस दर्ज किया गया है। आरोपी से कोतवाली में पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें