गदरपुर में डंपर की टक्कर से पलटी पिकअप।
- फोटो : RUDRAPUR
गदरपुर। तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से पिकअप पलट गई और उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के भोजीपुरा के ग्राम मनेरा निवासी टीटू यादव ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि वह लोनिवि के अधीन कार्य करते हैं। मंगलवार तड़के करीब चार बजे उसका ड्राइवर सरनाम पिकअप लेकर रुद्रपुर से गदरपुर की ओर जा रहा था। ग्राम सूरजपुर से कुछ आगे जाने पर एक्सिस बैंक के सामने पीछे से आ रहे डंपर ने पिकअप को टक्कर मार दी। पिकअप उछलकर सड़क किनारे पलट गई।
हादसे में वाहन सवार ग्राम मनेरा भोजीपुरा निवासी लाल सिंह (26) की मौके पर ही मौत हो गई। गदरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में गंभीर रूप से घायल रमेश कुमार (26) पुत्र रामपाल को जिला अस्पताल रुद्रपुर ले जाया गया, इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। पिकअप चालक सरनाम सिंह, दिगंबर मामूली घायल हैं। मृतक और घायल सभी एक ही गांव के बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रमेश सिंह (फाइल फोटो)- फोटो : RUDRAPUR
लाल सिंह। (फाइल फोटो)- फोटो : RUDRAPUR