फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gadarpur: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 11 बाइकों के साथ दो गिरफ्तार, पड़ोसी देश में बेचने की फिराक में थे आरोपी

Sat, 15 Jun 2024 01:05 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

गदरपुर में पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर चोरी की 11 बाइक बरामद की है। चोर चोरी की बाइकों को पड़ोसी देश नेपाल में बेचने की फिराक में थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गदरपुर में पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर चोरी की 11 बाइक बरामद की है। चोर चोरी की बाइकों को पड़ोसी देश नेपाल में बेचने की फिराक में थे। शुक्रवार को एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 10 जून को आवास विकास काॅलोनी निवासी धर्म पाल की बाइक चोरी हो गई थी। बृहस्पतिवार आधी रात पुलिस ने मझरा शिला रोड से बाइक सवारों हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- जिंदा जलकर मौत: 30 घंटे बाद भी नहीं पहुंचा कोई मंत्री...तो लोगों ने रेखा आर्या को मारा ताना; जानिए क्या बोला?
विज्ञापन


पूछताछ में उन्होंने अपना नाम विक्की बजाज निवासी बस अड्डा कॉलोनी गदरपुर और मनोज शर्मा निवासी दुमकाबंगर बच्ची, धर्मा कालोनी, हल्दूचौड़ बताया। उन्होंने बाइक को श्मशान घाट पार्किंग से चोरी करने की बात कबूली। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर यूपी-उत्तराखंड की सीमा पर कुलवंत नगर डाम के पास बेर की झाड़ियों में छिपा कर रखी गई चोरी की 10 बाइक बरामद की। इसमें से सात बाइक रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप से चोरी हुई थीं।  पुलिस ने अभियुक्तों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें