फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 13 लाख रुपये की ठगी, फर्जी वीजा और पासपोर्ट थमाया; जानें पूरा मामला

Sat, 15 Jun 2024 01:04 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

आस्ट्रेलिया भेजने के नाम  युवक से साढ़े 13 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। युवक से रुपये लेने के बाद फर्जी वीजा और पासपोर्ट थमा दिया गया। युवक ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आस्ट्रेलिया भेजने के नाम  युवक से साढ़े 13 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। युवक से रुपये लेने के बाद फर्जी वीजा और पासपोर्ट थमा दिया गया। युवक ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


वमनपुरी गदरपुर निवासी दर्शन सिंह ने बताया कि उसकी मुलाकात बिलासपुर के दो युवकों से हुई थी। दोनों ने उसे आस्ट्रेलिया भेजने के लिए वीजा और पासपोर्ट बनाकर देने का भरोसा दिया था। उन्होंने साढ़े 13 लाख रुपये का खर्चा बताया। भरोसा कर उसने आठ दिसंबर 2022 से 10 जुलाई 2023 तक साढ़े 13 लाख का भुगतान कर दिया। 12 जुलाई 2023 को वह दिल्ली एयरपोर्ट से दुबई पहुंच गया। 14 जुलाई को दुबई एयरपोर्ट प्रबंधन ने वीजा और पासपोर्ट फर्जी बताकर उसे भारत भेज दिया था।

ये पढ़ें- जिंदा जलकर मौत: 30 घंटे बाद भी नहीं पहुंचा कोई मंत्री...तो लोगों ने रेखा आर्या को मारा ताना; जानिए क्या बोला?
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका कहना है कि उसे आस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद पूरे रुपये देने थे लेकिन उसको डरा धमकाकर पहले ही रुपये वसूल किए गए थे। जब उसने आरोपियों से रकम वापस मांगी तो उन्होंने दस्तावेजों का दुरुपयोग कर जेल भिजवाने और हाथ पांव तोड़कर मरवाने की धमकी दी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें