फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकरपुर-बनबसा हाइवे पर जंगल में टस्कर हाथी आने से मची अफरा तफरी

विज्ञापन
खटीमा में चकरपुर-बनबसा के मध्य जंगल में हाईवे पर आया टस्कर(हाथी)। संवाद - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। चकरपुर-बनबसा के बीच घने जंगल में हाईवे पर एक टस्कर (हाथी) आने से मां पूर्णागिरि के दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई। सड़क के बीच में टस्कर के खड़े होने से करीब आधा घंटा जाम की स्थिति बन गई। वाहन चालकों एवं श्रद्धालुुुओं के शोर और वाहनों के रोशनी दिखाने पर बमुश्किल टस्कर जंगल की ओर भागा। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम टनकपुर हाईवे पर चकरपुर-बनबसा के बीच घने जंगल में एक टस्कर (हाथी) बीच सड़क पर आकर खड़ा हो गया। इसी बीच मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए टोलियों के साथ जा रहे श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई। टस्कर के बीच सड़क पर खड़े होने से सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे करीब आधे घंटे जाम की स्थिति बनी रही। वन दरोगा प्रवेश राणा एवं पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग व पुलिस कर्मियों एवं वाहन चालकों ने वाहन की रोशनी दिखाई और शोर किया। इसके बाद टस्कर बीच सड़क से जंगल की ओर चल गया। टस्कर के जंगल की ओर जाने के बाद श्रद्धालुओं एवं वाहन चालकों ने राहत की सांस ली और अपने गंतव्य को रवाना हो गए। वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र सिंह मनराल ने बताया कि टस्कर हाथी हाईवे पार कर रहा था। इसी बीच वह सड़क पर आकर रुक गया। उन्होंने मां पूर्णागिरि के दर्शन को पैदल जाने वाले श्रद्धालुओं से रात्रि के समय जंगल के बीच अकेले न जाने और टोलियों के साथ गुजरने के साथ सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि चकरपुर-बनबसा के बीच जंगल क्षेत्र हाथी कॉरीडोर है जहां से हाथियों का आवागमन हमेशा रहता है।
तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत
बाजपुर। गांव लुधपुरा क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को गांव लुधपुरा के एक खेत में यूकेलिप्टस के पेड़ पर तेंदुए को कुछ लोगों ने देखा है। तेंदुए के दिखाई देने से लोग अपने खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं। बन्नाखेड़ा रेंज के वन दरोगा शैलेंद्र चौहान ने बताया कि लुधपुरा फौजी कॉलोनी क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई देने की सूचना मिली है। उस क्षेत्र में पहले ही एक कैमरा लगाया गया है। जंगलात टीम क्षेत्र में निगरानी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें