फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरिंदरजीत सिंह का देहरादून तबादला, मंजूनाथ टीसी बने नए कप्तान

विज्ञापन
वरिंदरजीत सिह, एसएसपी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। चुनाव खत्म होते ही तबादलों का दौर चला तो उसकी जद में एसआई, इंस्पेक्टर सीओ के साथ एसपी व एसएसपी भी आ गए हैं। मात्र दो माह के कार्यकाल के बाद एसएसपी बरिंदरजीत सिंह का तबादला पुलिस मुख्यालय कर दिया गया है। वहीं एसपी सिटी ममता बोहरा का भी तबादला हो गया है। अल्मोड़ा से मंजूनाथ टीसी को जिले में एसएसपी की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

एसएसपी डीएस कुंवर का स्थानांतरण होने के बाद निर्वाचन आयोग के आदेश पर बीती 16 जनवरी को बरिंदरजीत सिंह को कप्तान बनाया गया था। एसएसपी बरिंदरजीत सिंह पर विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक कराने की जिम्मेदारी सौपी गई थी। कप्तान के रूप में बेहतर कार्यकाल के साथ ही खनन माफिया के खिलाफ भी उन्होंने अभियान चलाया, जिसका असर रहा है कि दो चौकी प्रभारी सहित कई पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई भी की गई। वहीं जैसे ही विधानसभा चुनाव 2022 का परिणाम घोषित हुआ, उसके मात्र पांच दिन बाद ही एसएसपी बरिंदरजीत सिंह का स्थानांतरण पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रशिक्षण के पद पर पुलिस मुख्यालय देहरादून कर दिया गया है।
उनके स्थान पर अल्मोड़ा जिले के एसएसपी रहे मंजूनाथ टीसी को जिम्मेदारी दी गई। रुद्रपुर की एसपी सिटी ममता बोहरा का भी तबादला अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अभिसूचना देहरादून कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें