फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने से चेतावनी से भड़के व्यापारी, एसएनए का किया घिराव

विज्ञापन
काशीपुर में नगरनिगम के एसएनए का घिराव करते व्यापारी। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। नगरनिगम प्रशासन के अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल लामबंद हो गया है। व्यापारियों ने नगर निगम पहुंचकर एसएनए का घिराव किया और कहा कि व्यापारियों पर नजर टेढ़ी करने से पहले प्रशासन को सरकारी अतिक्रमण पर भी ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व नगर आयुक्त आकांक्षा वर्मा और सीओ एपी कोंडे ने निगम कर्मियों के साथ शहर का भ्रमण कर अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया था। एसडीएम ने शुक्रवार से अतिक्रमण हटाने की बात कही थी। शुक्रवार को दुकानें खुलते ही नगर आयुक्त बाजार की स्थिति का जायजा लेकर लौट गईं। कुछ समय बाद एसएनए आलोक उनियाल ने टीम के साथ बाजार में आकर अतिक्रमणकारियों से पटरी पर रखा सामान हटाने को कहा। इस पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष प्रभात साहनी के नेतृत्व में दुकानदारों ने एसएनए उनियाल का घेराव किया। साहनी ने कहना था कि अतिक्रमण हटाने से पूर्व प्रशासन को व्यापारियों के साथ वार्ता करनी चाहिए। नगरनिगम ने कई स्थानों पर कई-कई फुट अतिक्रमण किया है। वहां पर जतिन नरुला, राजीव सेतिया, अमन बाली, मुकेश पाहवा, राजकुमार सेठी, नईम सिद्दीकी, प्रदीप चावला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें