फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बाइक सवार पर झपटा बाघ, विभाग बोला घटना यूपी की मुआवजा भी वहीं से मिलेगा

Thu, 18 Jan 2024 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
बाघ के हमल में घायल जहरुद्दीन।
विज्ञापन
खटीमा। पूरनपुर (यूपी) से खटीमा लौट रहे दो बाइक सवार लोगों पर चूका बैरियर के पास झाड़ियों में घात लगाकर बैठे बाघ ने हमला कर दिया। हमले में एक बाइक सवार घायल हो गया। शोर मचाने पर बाघ भाग गया। घायल को खटीमा उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालात सामान्य है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल यूपी का होने के कारण घायल को मुआवजा यूपी वन विभाग की ओर से दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस्लाम नगर, खटीमा निवासी जहरुद्दीन (55 ) बृहस्पतिवार शाम को अपने पड़ोसी के साथ बाइक पर सवार होकर पूरनपुर से लौट रहे थे। वे बाइक के पीछे बैठे हुए थे। चूका बैरियर के पास झाड़ियों में घात लगाकर बैठा बाघ बाइक पर झपट पड़ा। इससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। तभी उनके शोर मचाने और पुरनपुर मार्ग से गुजर रहे अन्य लोगों को देखकर बाघ जंगल की ओर बाघ गया। घायल जहरुद्दीन को खटीमा उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सूचना पर सुरई रेंज के रेंजर आरएस मनराल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर बाघ के पंजे के निशान मिले। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पीलीभीत टाइगर रिजर्व के महोफ रेंज में पड़ता है। उन्होंने बताया कि घायल को बाघ के पंजे के अलावा बाइक से गिरने की वजह से भी चोट लगी है। घायल को खटीमा उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें