फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 42.73 ग्राम स्मैक के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

विज्ञापन
रुद्रपुर में स्मैक के साथ पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। पुलिस ने 42.73 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो युवकों की तलाश पुलिस को पहले से ही थी। पता किया जा रहा है कि यह स्मैक कहां से लाई गई और किसे बेचने के लिए ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन

पुलिस ने बुधवार को काशीपुर फ्लाईओवर पर एक कार को रोककर तलाशी ली। कार से 30.69 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने कार सवार सुमित दुआ को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया। ज्ञात हो कि जिले में 13 मार्च को पुलिस ने 91.50 ग्राम स्मैक के साथ इमरान अंसारी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में इमरान ने बताया था कि वह अमरपुर में रुप सिंह उर्फ रुपा को स्मैक देने जा रहा था।
पुलिस करीब एक महीने से रुप सिंह की तलाश में थी। बुधवार को पुलिस ने अमरपुर जाकर दबिश दी और रुप सिंह उर्फ रुपा (38) को उसके घर के पास से 6.37 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया है। रुप सिंह के साथ मौजूद उसका रिश्तेदार मलकीत सिंह (38) की भी पुलिस ने तलाशी ली। पुलिस को मलकीत के पास से 5.67 ग्राम में स्मैक मिली। पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कोतवाली ले आई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह नशा करने के लिए स्मैक खरीदते है। पुलिस ने दोनों के आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा कर उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें