पुलिस सूत्रों के अनुसार, बीते दो महीने में उत्तर भारत में करीब आठ से दस जगह पर एटीएम उखाड़ कर ले जाने की वारदात हो चुकी हैं। अब तक पुलिस घटनास्थल से विभिन्न रास्तों से होकर जाने वाले विभिन्न रास्तों पर लगे 100 से ज्यादा सीसीटीवी को खंगाल चुकी है। पुलिस की ओर से गठित चार टीमें अलग-अलग जगहों पर भेजी गई हैं। पुलिस को उम्मीद है की घटना का शीघ्र खुलासा कर लिया जाएगा। एसपी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस की एक टीम लुटेरों तक पहुंच गई है। उम्मीद है कि अपराधी कल तक पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
रामनगर रोड स्थित एसबीआई मुख्य शाखा के बाहर लगे एटीएम को बदमाश उखाड़ ले गए हैं। घटना के खुलासे के लिए चार टीमें गठित की गई हैं और इन्हें अलग-अलग शहरों में भेजा गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं शीघ्र ही वारदात का खुलासा किया जाएगा। -अभय सिंह, एसपी, काशीपुर।