फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों की गैरमौजूदगी में घर से उड़ाया लाखों का सामान

विज्ञापन
दिनेशपुर में एक घर में हुई चोरी के मामले में जानकारी लेता पुलिस कर्मी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
दिनेशपुर। परिजनों की गैरमौजूदगी में चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर जेवरात और अन्य सामान चोरी कर लिया। चोर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे और उसका डीवीआर भी अपने साथ ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर चार निवासी राजीव कुमार ने थाने में दी तहरीर में कहा कि 30 सितंबर को वह अपने परिजनों के साथ मकान में ताला लगाकर रिश्तेदारी में मुरादाबाद गए थे। एक अक्तूबर की शाम जब लौटे तो देखा घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा है और अंदर कमरे में सारा सामान बिखरा हुआ है। बेडरूम की अलमारी का ताला भी टूटा था और अलमारी में रखे करीब एक लाख रुपये से अधिक के जेवरात और दो मोबाइल फोन गायब थे। घर के अन्य कमरे में लगे दो सेटअप बॉक्स व सीसीटीवी के डीवीआर भी गायब थे। सूचना मिलते ही प्रशिक्षु सीओ सुमित पांडे, एसओ अशोक कुमार ने पुलिस कर्मियों के साथ मौका मुआयना किया और परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने पूछताछ के लिए कई संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने शीघ्र ही घटना के खुलासे का दावा किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें