फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर में किसी भी तरह से बगावत नहीं है : भट्ट

विज्ञापन
काशीपुर में जनसभा को संबोधित करते अजय भट्ट - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि संगठन में किसी भी तरह से कोई बगावत नहीं है। सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मिल जुलकर चुनाव प्रचार में जुटे हैं। नगर निगम में करोड़ों रुपये के विकास कार्य हुए हैं। मंगलवार को वह भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा के समर्थन में चुनाव प्रचार अमरेला कैंपेन अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

रामनगर रोड स्थित श्रीराम लीला मैदान में भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए अजय भट्ट ने कहा कि भारत में नरेंद्र मोदी जैसा व्यक्तित्व मिला है जिसकी पूरी दूनिया में डंका बज रहा है। वहीं राज्य के लिए पुष्कर सिंह धामी के नाम पर भी वोट मांग रहे हैं। काशीपुर विधानसभा में पार्टी में किसी भी तरह से बगावत नहीं है। उन्होंने मेयर का नाम लेते हुए बताया कि वह अस्वस्थ होने के कारण चुनाव प्रचार में नहीं आ पा रही हैं। वहीं एक अन्य दिग्गज नेता के व्यवसायिक कार्य में व्यस्त होने का कारण बताया।
वहीं केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री ने कहा 20 साल से काशीपुर में अमन-चैन की वजह विधायक हरभजन सिंह चीमा हैं। उन्होंने वायदा किया था कि क्षेत्रवासियों को भयमुक्त वातावरण देंगे, वह उन्होंने दिया। उन्होंने आमजन से अपील की कि अगर क्षेत्र और राज्य का विकास चाहते हैं तो भाजपा को वोट दें।
विज्ञापन

उधर, विधायक चीमा ने कहा उनके सामने आज तक कोई भी प्रत्याशी टिक नहीं सका। मतगणना के दौरान दूसरे-तीसरे राउंड में अन्य प्रत्याशी बाहर हो जाते हैं। वहीं प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि संगठन ने उन पर जो जिम्मेदारी डाली, उस पर उन्हें गर्व है। वहीं जनसंपर्क में आमजन के बीच उनके भाई, बेटे व बच्चा बनकर जा रहे हैं और पार्टी के लिए वोट मांग रहे हैं। वहीं पार्षदों ने भाजपा नेता गुरविंदर सिंह चंडोक के नेतृत्व में तलवार व सरोपा भेंट किया। इसके बाद भट्ट ने प्रचार वाहन रवाना किया। वहां हरियाणा के मंत्री प्रवासी प्रभारी सुंदर चौधरी, डॉ. गिरीश तिवारी, आशीष गुप्ता, मोहन बिष्ट, अर्जुन कश्यप, सर्वजीत सिंह, प्रशांत पंडित, रजत सिद्दू, सीमा चौहान, रीति नागर, मंजू यादव आदि थे।
देश की तरक्की देख बौखला कर बयानबाजी कर रहे विपक्षी दल : अजय भट्ट
जसपुर। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने भाजपा चुनाव प्रचार का शुभारंभ किया। कार्यकर्ताओं की बैठक कर केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया।
मंगलवार को केंद्रीय राज्य मंत्री ने भाजपा चुनाव कार्यालय के पास एक बैंक्वेट हॉल में उन्होंने कहा कि भाजपा इस बार 60 के पार का नारा पूरा करते हुए प्रचंड बहुमत से फिर सरकार बनाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है। इस कारण विपक्षी दल बौखला कर विरोध में बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल को भारी मतों से विजय बनाने की अपील की।
इससे पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री के चुनाव कार्यालय पर पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। वहां अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार, सुरेंद्र सिंह चौहान, मनोज पाल, सुधीर विश्नोई, डॉ. सुदेश कुमार, खड़क सिंह चौहान, ज्येष्ठ प्रमुख गुरताज सिंह भुल्लर, विनोद प्रजापति प्रदीप गोयल, शरद गोयल, बलराम तोमर, रणवीर चौधरी आदि थे।

काशीपुर में सागर रेथम का शुभारंभ करते रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट- फोटो : KASHIPUR

काशीपुर: रक्षा राज्यमंत्री की जनसभा में उमड़ी भीड़। संवाद- फोटो : KASHIPUR

काशीपुर में अजय भट्ट को पार्षद तलवार व सरोपा भेंट करते हुए।- फोटो : KASHIPUR

जसपुर: कार्यकर्ताओं को संबोधित करते रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट। संवाद- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें