फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पदाधिकारियों और सदस्यों ने अध्यक्ष को सौंपे इस्तीफे

Sat, 09 Aug 2025 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव न कराने पर नाराजगी
विज्ञापन

खटीमा। अधिवक्ता एसोसिएशन का कार्यकाल समाप्त होने के बावजूद चुनाव नहीं कराने से नाराज पदाधिकारियों व सदस्यों ने शुक्रवार को अध्यक्ष को अपने इस्तीफे सौंप दिए। साथ ही इसकी सूचना बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड को भेज दी है।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष को पत्र सौंपकर अविलंब आय व्यय का ब्योरा देने और चुनाव अधिकारी की घोषणा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि खटीमा अधिवक्ता एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव अप्रैल 2024 में हुआ था, जिसका कार्यकाल तीन माह पहले समाप्त हो चुका है, लेकिन तिमाही, अर्धवार्षिक और वार्षिक मीटिंग नहीं कराई गई। चुनाव के संबंध में बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड की ओर से भी लिखित सूचना खटीमा अधिवक्ता एसोसिएशन को प्रेषित की जा चुकी है। उप सचिव सतीश कुमार चौहान, पुस्तकालय अध्यक्ष अब्दुल माजिद, लेखा परीक्षक मोहम्मद शाहनवाज सिद्दीकी, कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद सलीम, निधि गुप्ता और बिजनेश्वरी ने इस्तीफे सौंपे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें