फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मानसिक बीमार युवक ने टावर में लगाई आग

Sat, 09 Aug 2025 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। मानसिक रूप से परेशान युवक ने जियो के मोबाइल टावर के पास घास में आग लगा दी। इसके बाद टावर पर चढ़ गया। आग से टावर की केबल जलकर नष्ट हो गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

प्रतापपुर पुलिस चौकी के पीछे जियो कंपनी का मोबाइल टावर लगा है। शुक्रवार की सुबह एक युवक ने मोबाइल टॉवर के पास घास में आग लगा दी। आग से टॉवर की केबल धू-धूकर जल उठी। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है आग लगाने वाला युवक पूर्व में टावर कंपनी में नौकरी करता था।
उसको नौकरी से निकाल दिया गया, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहता है। शुक्रवार की सुबह युवक ने टावर के आसपास घास में आग लगा दी, जब आग बढ़ी तो खुद टॉवर पर चढ़ गया।
विज्ञापन

प्रभारी अग्निशमन अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि आग जब केबल तक पहुंच गई ताे डर के मारे युवक टावर पर चढ़ गया। आग पर काबू पाने के साथ उसे नीचे उतारा गया।
विज्ञापन

घटना के संबंध में कंपनी की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें