नानकमत्ता के आश्रम पद्धति विद्यालय में चल रहे शिविर के संपन्न होने पर प्रतिभागियों को पुरस्कृत ?
- फोटो : SITARGANJ
पूर्व आईजी और उत्तराखंड जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश सिंह मर्तोलिया ने कहा कि शिक्षित बेरोजगारों मे प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरी है उन्हें उचित प्रशिक्षण और मंच देने की। इसके अभाव में युवा भटककर नशे की लत की ओर जो चिंता का विषय है।
मर्तोलिया विडौरा मझोला स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के क्रीड़ा मैदान में प्रशिक्षण शिविर को संबोधित कर रहे थे। 12 दिवसीय निशुल्क शिविर में क्षेत्र के 100 युवक-युवतियों को प्रशिक्षण दिया गया। आयोग के उपाध्यक्ष जीएस मर्तोलिया, उनके भाई पूर्व माउंटेनियर आईटीबीपी भोपाल सिंह मर्तोलिया और सुंदर सिंह मर्तोलिया ने अपने निजी संसाधनों से शिविर का आयोजन किया था।
इसमें बेरोजगार युवक-यवतियों को सेना पुलिस, फॉरेस्ट और पटवारी परीक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया गया। इससे पूर्व बागेश्वर के कपकोट और पिथौरागढ़ के चौकोड़ी मे भी शिविर का आयोजन किया जा चुका है। समापन अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहां ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष भास्कर संभल, बलवंत सिंह, गोविंद सिंह, रवि दुबे, राजेंद्र रावत, राकेश पांडे, जीवन चंद, संजीव झा, वंदना झा, सत्यम चौरसिया आदि थे