रुद्रपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में बिछाई गई सिंथेटिक मैट।
- फोटो : RUDRAPUR
स्पोर्ट्स स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में लगे वुडन कोर्ट को दीमक के चट करने के बाद अब खिलाड़ियों की सहूलियत के लिए सिंथेटिक कोर्ट लगा दिया गया है। अमर उजाला ने 26 जुलाई के अंक मे वुडन कोर्ट रुद्रपुर में लगी दीमक शीर्षक से इस समस्या को प्रमुुखता के साथ प्रकाशित किया था। अब खेल विभाग ने सीमेंटेड फर्श बनाने के बाद सिंथेटिक कोर्ट बिछा दिया है।
वर्ष 2018 में स्टेडियम में बैडमिंटन हॉल का निर्माण किया गया और दो साल बाद ही निर्माण कार्य में अनियमितताएं उजागर होने लगी थीं। बैडमिंटन के वुडन कोर्ट को ठीक कराने के बाद भी उसे इसी वर्ष दीमक ने चट कर दिया था। सोमवार को खेल विभाग के कर्मचारियों की ओर से सिंथेटिक कोर्ट बिछने के बाद उसमें थोड़ी साफ-सफाई की गई है। जिला क्रीड़ाधिकारी रशिका सिद्दीकी ने बताया कि सिंथेटिक कोर्ट लगने से खिलाड़ियों को बैडमिंटन के प्रशिक्षण लेने में सुविधा मिलेगी।