पंतनगर में हुई प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करते अतिथि।
- फोटो : RUDRAPUR
गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय स्थित कृषि महाविद्यालय के खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिक विभाग के विद्यार्थियों ने विश्व खाद्य दिवस पर ‘हमारे कार्य- हमारा भविष्य : बेहतर उत्पादन, बेहतर प्रसंस्करण, बेहतर वातावरण व बेहतर जीवन’ शीर्षक से दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया। भारत में कृषि खाद्य प्रणाली को बदलने पर प्रकाश डाला गया। कार्यशाला के अध्यक्ष डॉ. एसके शर्मा ने विचार व्यक्त किए।
विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी, खाद्य पदार्थों की बिक्री में होने वाली विसंगतियां, खाद्य विज्ञान आदि थीं। इन प्रतियोगिताओं में 154 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। पोस्टर प्रतियोगिता में कनिष्का ने पहला, समृद्धि ने दूसरा और अनुज गुप्ता ने तीसरा स्थान हासिल किया। टनर्कोट एक्सटमपोर प्रतियोगिता में रितिका पांडे ने पहला, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में यशपाल सिंह मौर्य ने पहला, खाद्य विसंगतियां में आरती ने पहला, खाद्य विज्ञान में नए विचारों में अभय थपलियाल ने पहला, समीक्षात्मक सोच विचार प्रतियोगिता में भूमिका कबडवाल ने पहला स्थान हासिल किया।
लैब चित्र समीक्षा प्रतियोगिता में जुझार सिंह ने बाजी मारी। मुख्य अतिथि अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. बृजेश सिंह ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया। वहां सा. विपुल गुप्ता, डॉ. आशुतोष दूबे, डॉ. अर्चना कुशवाहा, डॉॅ. अंजू पाल, डॉ. श्वेता राय, डॉ. साबू संगीता, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. एसके शर्मा आदि थे।