खटीमा में डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ.आरसी पुरोहित को ज्ञापन देते विद्यार्थी।
- फोटो : KHATIMA
एमए प्रथम सेमेस्टर हिंदी, अर्थशास्त्र और अंग्रेजी के घोषित परीक्षाफल में हुई त्रुटियों से छात्र-छात्राओं में आक्रोश है। उन्होंने एचएनबी पीजी कॉलेज छात्रसंघ पदाधिकारियों के नेतृत्व में प्राचार्य डॉ. आरसी पुरोहित के माध्यम से कुमाऊं विवि के कुलपति को ज्ञापन भेजा।
छात्रों ने कहा कि 16 सितंबर को घोषित हुए एमए हिंदी, अर्थशास्त्र और अंग्रेजी प्रथम सेमेस्टर के परीक्षाफल में छात्रों को दिए गए अंक कुल प्राप्तांकों के आधे से भी कम हैं। कई छात्र-छात्राओं को प्रोन्नत के स्थान पर अनुत्तीर्ण किया गया है, जबकि घोषणा की गई थी कि परीक्षा के स्थान पर छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। छात्र-छात्राओं ने पुन: परीक्षाफल घोषित कर उत्तीर्ण करने की मांग की है।
ज्ञापन देने वालों में छात्रसंघ महासचिव शिवम गुप्ता, पूजा मौर्य, आशा गहतोड़ी, सोनी भंडारी, दीपा धामी, डिम्पल, मनीषा चंद, ज्योति बनकोटी, कमलजीत कौर, दीपा टम्टा, कंचन वर्मा, सपना राणा, नीतू भंडारी, सूरज कुमार आदि मौजूद थे।