काशीपुर में गुरुनानक इंटर कॉलेज में टीकाकरण करते वैक्सीनेटर।।
- फोटो : KASHIPUR
गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व पर छात्र-छात्राओं का वैक्सीनेशन किया गया। कोरोना संक्रमण के चलते प्रकाश पर्व पर इस साल भी नगर कीर्तन का कार्यक्रम नहीं हुआ। इस पर्व को टीकाकरण कराकर मनाया गया।
बुधवार को श्री गुरुनानक इंटर कॉलेज में टीकाकरण अभियान का शुभारंभ जत्थेदार बाबा हरी सिंह और बाबा लखविंदर सिंह ने संयुक्त रूप से किया। विद्यालय के प्रबंधक बाबा सुरेंद्र सिंह ने छात्र-छात्राओं को कोविड से सुरक्षा के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य सुरुचि सक्सेना ने कहा कि नगर कीर्तन के लिए छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित थीं लेकिन उनके स्वास्थ्य के मद्देनजर नगर कीर्तन का प्रोग्राम नहीं हो सका। कॉलेज में 236 छात्र-छात्राओं का वैक्सीनेशन होना है। डॉ. वाचा सक्सेना ने स्कूल की पहल की सराहना की है। संवाद