फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur Protest: राज्य आंदोलनकारियों ने मनाया काला दिवस, दिया धरना

Wed, 02 Oct 2024 08:32 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर

सार

राज्य गठन के 24 साल बाद भी मुजफ्फनगर गोलीकांड के दोषियों का सजा नहीं मिलने पर राज्य आंदोलनकारियों ने काला दिवस मनाया।
विज्ञापन
राज्य आंदोलनकारियों ने मनाया काला दिवस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

राज्य गठन के 24 साल बाद भी मुजफ्फनगर गोलीकांड के दोषियों का सजा नहीं मिलने पर राज्य आंदोलनकारियों ने काला दिवस मनाया। बुधवार को गांधी पार्क में आयोजित धरने में अवतार सिंह बिष्ट ने कहा कि दोषियों को 30 साल बाद भी सजा न मिलना ना केवल उत्तराखंड में राज करने वाली सरकारों की नाकामी है बल्कि न्याय प्रणाली पर भी प्रश्नचिह्न है। इसके खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।

विज्ञापन


राज्य आंदोलनकारी रेखा जोशी ने कहा कि राजनीतिक दलों की मनमानी के कारण राज्य गठन का लाभ उत्तराखंड के लोगों को न मिलकर, बाहरी प्रदेशों के लोगों को मिल रहा है। वहां भास्कर पांडे, नवल शर्मा, विनोद जोशी, जानकी जोशी, देवकी बिष्ट, चंद्रा पंत, मनोहर लोहनी, संजीव जोशी आदि थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें