फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में ऊधमसिंह नगर टीम रही अव्वल

विज्ञापन
बाजपुर में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते अतिथि। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
कबड्डी में ऊधमसिंह नगर की टीम अव्वल
विज्ञापन

बाजपुर। उत्तराखंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से दो दिनी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हो गई। विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में सात जिलों के तीन सौ खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को मिनी स्टेडियम में चल रही दो दिनी राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर फाइनल फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता में ऊधमसिंह नगर प्रथम और देहरादून दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-14 गर्ल्स कबड्डी प्रतियोगिता में ऊधमसिंह नगर प्रथम और अल्मोड़ा द्वितीय स्थान पर रहा। अंडर 17 वॉलीबाल प्रतियोगिता में हरिद्वार प्रथम और नैनीताल द्वितीय स्थान, अंडर 14 के बैडमिंटन सिंगल्स में रितिक प्रथम और सिद्धांत द्वितीय, बैडमिंटन गर्ल्स अंडर-17 में सिमरत कौर प्रथम और हर्षित राणा द्वितीय, अंडर 17 के चेस बालक वर्ग में अनीस प्रथम, अमरनाथ द्वितीय, अंडर 14 में चेस गर्ल्स में आकांक्षा प्रथम, दिव्यांशी द्वितीय, कबड्डी अंडर-17 मेें ऊधमसिंह नगर टीम प्रथम और देहरादून दूसरे स्थान पर रहा। विजेताओं को मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार ने सम्मानित किया। वहां संस्था अध्यक्ष पारस सिंह, उपाध्यक्ष राजेश यादव, सचिव हरीश रावत, कोषाध्यक्ष वसीम खान, मनोज राजहंस, मुकेश रावत, शहजाद, अक्षय सिंह, अतुल चंद्रा आदि थे। संवाद
विज्ञापन

फोटो 09बीजेडपी05पी बाजपुर में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते अतिथि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें