फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने किया सैनिक को सम्मानित

विज्ञापन
जसपुर में विधायक आदेश चौहान ने सैनिक को सम्मानित किया - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
कश्मीर में आतंकवादियों से लोहा लेते घायल हुए सैनिक को विधायक ने सम्मानित किया। पतरामपुर गांव निवासी दलविंदर सिंह सेना में तैनात हैं। जून माह में कश्मीर जिले के कुलजाम में उनकी चेक पोस्ट पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया था।
विज्ञापन

इस दौरान दलविंदर को दो गोली लगीं लेकिन उन्होंने साहस का परिचय देते हुए तीन आतंकवादियों को मार गिराया। दो दिन पहले ही दलविंदर सिंह इलाज कराकर घर लौटे हैं। सोमवार को विधायक आदेश चौहान ने दलविंदर की मां और दलविंदर को सरोपा और शॉल भेंटकर सम्मानित किया।
इससे पहले ग्रामीणों ने दलविंदर के यहां पहुंचकर उनका हाल जाना और उनकी बहादुरी की सराहना की। वहां रंजीत लाहोरी, गुरमीत सिंह, सर्वेश सिंह, डॉ. शुभचंद्र, राहुल गहलौत, राजेंद्र बिट्टू आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें