जसपुर में विधायक आदेश चौहान ने सैनिक को सम्मानित किया
- फोटो : KASHIPUR
कश्मीर में आतंकवादियों से लोहा लेते घायल हुए सैनिक को विधायक ने सम्मानित किया। पतरामपुर गांव निवासी दलविंदर सिंह सेना में तैनात हैं। जून माह में कश्मीर जिले के कुलजाम में उनकी चेक पोस्ट पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया था।
इस दौरान दलविंदर को दो गोली लगीं लेकिन उन्होंने साहस का परिचय देते हुए तीन आतंकवादियों को मार गिराया। दो दिन पहले ही दलविंदर सिंह इलाज कराकर घर लौटे हैं। सोमवार को विधायक आदेश चौहान ने दलविंदर की मां और दलविंदर को सरोपा और शॉल भेंटकर सम्मानित किया।
इससे पहले ग्रामीणों ने दलविंदर के यहां पहुंचकर उनका हाल जाना और उनकी बहादुरी की सराहना की। वहां रंजीत लाहोरी, गुरमीत सिंह, सर्वेश सिंह, डॉ. शुभचंद्र, राहुल गहलौत, राजेंद्र बिट्टू आदि थे। (संवाद)