फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसपुर पहुंची एसआईटी ने दर्ज किए 60 छात्रों के ब्यान

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
जसपुर। दशमोत्तर छात्रवृत्ति घोटाले की जांच में जुटी एसआईटी ने जसपुर के कई मोहल्लों और दो गांवों में जाकर छात्र-छात्राओं से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए। बता दें कि मामले में पूर्व में चार बिचौलियों और शैक्षणिक संस्थान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हुआ है।
विज्ञापन

रविवार को एसआईटी के भीम भास्कर आर्य अपने सहयोगी श्यामलाल विश्वकर्मा के साथ जसपुर पहुंचे। टीम ने मोहल्ला नत्थासिंह एवं अन्य मोहल्लों के विद्यार्थियों से पूछताछ की। इसके बाद महुवाडाबरा और महुआखेड़ा जाकर वहां के छात्र-छात्राओं के ब्यान दर्ज किए गए।
आर्य ने बताया कि पूछताछ में छात्र छात्राओं ने बताया है कि बिचौलियों ने उनके दस्तावेज लेकर बीएड में दाखिला दिखाया है जबकि उनका बीएड भी नहीं हुआ। बताया कि बिचौलियों ने वर्ष 2011 से 2015 के बीच छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कराये लेकिन कुछ छात्रों को छात्रवृत्ति मिली ही नही। जिसे मिली भी तो उसे पूरी नहीं मिली। बिचौलियों ने पहले ही अपने नाम से रकम के चेक भरवाकर ले लिए थे।
विज्ञापन

जसपुर ब्लॉक के 1472 छात्रों के नाम से ली गई छात्रवृत्ति
जसपुर। एसआईटी के बीबी आर्य ने बताया कि बिचौलियों ने कॉलेजों में ब्लॉक के करीब 1472 विद्यार्थियों के दाखिले दिखाकर उनके नाम पर सरकार से लाखों रुपये की छात्रवृत्ति हड़पी गई है। आर्य ने छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वर्ष 2011 से लेकर 2015 तक बाहरी स्कूलों में दाखिला दिखाकर छात्रवृत्ति हड़पने के मामले में छात्र-छात्राएं इस बाबत उन्हें जानकारी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें