फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक कार्यालय में अनुपस्थित पाए गए कर्मचारी का वेतन रोका

विज्ञापन
रुद्रपुर विकासखंड कार्यालय का निरीक्षण करते सीडीओ। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
सीडीओ आशीष भटगांई ने विकासखंड कार्यालय और प्रसार प्रशिक्षण केंद्र रुद्रपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विकासखंड कार्यालय में स्थित मनरेगा और एनआरएलएम प्रकोष्ठ के कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इसके अलावा प्रसार प्रशिक्षण केंद्र में एक प्रशिक्षक अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

सीडीओ ने कर्मचारियों को कार्यशैली में सुधार लाने के निर्देश दिए। कहा कि अगर अनाधिकृत रूप से कर्मचारी कार्यालय से अनुपस्थित मिले तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कार्यालय कक्ष, स्वान केंद्र एवं कार्यालय परिसर में गंदगी, अभिलेखों का रखरखाव ठीक नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए बीडीओ और कर्मचारियों को फटकार लगाई।
उन्होंने परिसर में विकासखंड कार्यालय के लिए भवन का निर्माण मार्च में बजट मिलने के बावजूद शुरू नहीं कराने पर नाराजगी जताई। उन्होंने ग्रामीण निर्माण विभाग के इंजीनियर को तीन दिन में कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। सीडीओ ने बताया कि एक कर्मचारी बिना कारण अनुपस्थित पाया गया, जिसके चलते उसका वेतन रोका गया है और स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें