खेल महाकुंभ के तीसरे दिन अंडर-21 बालक वर्ग में जसपुर के सचिन कुमार ने 1500 मीटर और 3000 मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बालिका वर्ग में खटीमा की नीतू ने 800 मीटर और 3000 मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खेल महाकुंभ के अंडर-21 बालक-बालिका वर्ग की एथलेटिक्स व ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में खटीमा के तंजीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरा स्थान सितारगंज के सन्नी यादव व तीसरा स्थान काशीपुर के कुनाल भारती ने प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में बाजपुर के बिट्टू राजपूत ने पहला, काशीपुर के महफूज भारती ने दूसरा व सितारगंज के सुमित राणा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
800 मीटर दौड़ में काशीपुर के महफूज भारती ने पहला, रुद्रपुर के शुभम कुमार ने दूसरा व खटीमा के नरेंद्र ने तीसरा स्थान हासिल किया। 1500 मीटर में दूसरा स्थान गदरपुर के विशाल ठाकुर व तीसरा स्थान बाजपुर के सूरजपाल सिंह ने हासिल किया। 3000 मीटर में दूसरे स्था न पर सूरजपाल सिंह व तीसरे स्थान पर सितारगंज के गुरमुख सिंह रहे।
लंबी कूद में रुद्रपुर के सूरज रौतेला पहले, काशीपुर के अनमोल शर्मा ने दूसरे व जसपुर के मनीष कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। ऊंची कूद में अनमोल शर्मा पहले, खटीमा के तंजीम दूसरे वगदरपुर के राजकुमार तीसरे स्थान पर रहे। चक्का फेंक में खटीमा के तोहिद पहले, जसपुर के तेजसवीर सिंह दूसरे व बाजपुर के सहजदीप सिंह तीसरे स्थान पर रहे। गोला फेंक में तेजसवीर सिंह पहले, काशीपुर के आकाश सैनी दूसरे व रुद्रपुर के पीयूष रौतेला तीसरे स्थान पर रहे। भाला फेंक में बाजपुर के विशाल यादव पहले, खटीमा के तंजीम दूसरे व सितारगंज के साहिण राणा तीसरे स्थान पर रहे।
वहां युवा कल्याण अधिकारी मोहन नागन्याल, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी वजाहत खान, ममता कोली, प्रीति कौशिक, सुखविंदर सिंह, श्रुति, दिनेश कुमार, एचएस भंडारी आदि थे।
अंडर-21 बालिका वर्ग के परिणाम
100 मीटर दौड़ में जसपुर की निकिता कुमारी ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि दूसरा स्थान काशीपुर की अलवीरा व तीसरा स्थान खटीमा की सुधा साहनी ने पाया। 400 मीटर दौड़ में खटीमा की पायल ने पहला, बाजपुर की बलजिंदर कौर ने दूसरा व सितारगंज की सुहानी ने तीसरा स्थान हासिल किया। 800 मीटर दौड़ में सितारगंज की सुहानी ने दूसरा व गदरपुर की मोनिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। 1500 मीटर दौड़ में रुद्रपुर की विनीता बिष्ट पहली, काशीपुर की शिवानी दूसरी व खटीमा की पायल तीसरे स्थान पर रहीं। 3000 मीटर दौड़ में शिवानी दूसरी व रुद्रपुर की प्रीति कार्की तीसरे स्थान पर रहीं।
लंबी कूद में जसपुर की निकिता पहली, सितारगंज की कामिनी राणा दूसरी व रुद्रपुर की माया तीसरे स्थान पर रहीं। ऊंची कूद में सितारगंज की आंचल राणा पहली, खटीमा की स्नेहा राणा दूसरी व काशीपुर की गरिमा देवी तीसरे स्थान पर रहीं। चक्का फेंक में खटीमा की पूजा पहली, सितारगंज की कलावती दूसरी व रुद्रपुर की गरिमा जोशी तीसरे स्थान पर रहीं। गोला फेंक में खटीमा की अंकिता पहली, बाजपुर की आरती दूसरे और रुद्रपुर की मुस्कान तीसरे स्थान रही। भाला फेंक में खटीमा की पूजा पहली, काशीपुर की सीमा साधक दूसरी व रुद्रपुर की हीना रावत तीसरे स्थान पर रहीं। संवाद
रुद्रपुर स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी।- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर स्टेडियम में लंबी कूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती बालिका।- फोटो : RUDRAPUR