जसपुर। टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) ने जसपुर ब्लॉक में कार्यरत रहीं दिवंगत शिक्षिका जागृति सिंह के परिजनों को करीब साढ़े छह लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। शिक्षिका का बीते 27 सितंबर को आकस्मिक निधन हो गया था।
विज्ञापन
राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष और संस्थापक विवेकानंद के नेतृत्व में 26 दिसंबर 2025 को उत्तराखंड में संगठन की स्थापना हुई थी। अब तक संगठन से 5,918 सदस्य जुड़ चुके हैं। सहयोग में चंदन सिंह बिष्ट, हरीश अधिकारी, रविंद्र बर्तवाल, त्रिलोक चौहान, जगमोहन सिनवाल, कमल रस्तोगी, मधुसूदन गौड़, गीता जोशी, रुचि पैन्यूली, ठाट सिंह, जीवन मेहरा, नासिर हुसैन आदि का योगदान रहा। संवाद