फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रपटे पर साइकिल समेत बहा छात्र

Sat, 27 Jun 2015 12:42 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, खटीमा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापपुर नंबर सात में परवीन नदी से मिलने वाले नाले पर बने रपटे पर जा रहा छात्र साइकिल समेत बह गया। छात्र के बहते ही युवकों ने शोर मचाया और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीएम ऋचा सिंह ने पुलिस और गोताखोरों को तलाशने के निर्देश दिए। लेकिन समाचार लिखे जाने तक छात्र का कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन

प्रतापपुर नंबर सात निवासी देवेंद्र सिंह का 14 वर्षीय पुत्र जसकरन सिंह शुक्रवार सुबह करीब दस बजे साइकिल से सड़ासड़िया की ओर जा रहा था। गांव के पास बहने वाले नाले के रपटे पर रात्रि में हुई मूसलाधार बारिश से पानी का तेज बहाव था। रपटे पर जसकरन की साइकिल बहाव में बहने लगी जिसे पकड़ने के प्रयास में वह भी नाले में बह गया। इस दौरान आसपास खेल रहे युवाओं ने उसके पानी में बहता देख शोर मचाया लेकिन तब तक वह पानी में डूब गया था। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम सिंह सहित खटीमा और नानकमत्ता थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीएम सिंह ने गोताखोर पुलिस को बुलवाया। पुलिस और ग्रामीण छात्र की तलाश में जुटे हुए हैं लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका कोई सुराग नहीं मिला था। देवेंद्र सिंह के एक पुत्र जसकरन सिंह और एक पुत्री राजदीप कौर हैं। जसकरन राजकीय इंटर कालेज प्रतापपुर का आठवीं कक्षा का छात्र है। घटना के बाद से ही परिवार के लोगों का बुरा हाल है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें