फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में लापता मिलीं दो महिला डाक्टर, वेतन काटा

विज्ञापन
सरकारी अस्पताल में निरीक्षण करतीं एसडीएम आकांक्षा वर्मा - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
एसडीएम ने सोमवार को क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण किया। इस दौरान दो महिला डॉक्टर ड्यूटी से नदारद मिलीं। एसडीएम ने दोनों का वेतन काटने की संस्तुति कर दी है। कई अन्य अस्पतालों में भी कमियां मिलीं। कहीं फार्मासिस्ट नहीं मिला तो कहीं वार्ड ब्वाय। स्वीपर की तैनाती भी नहीं पाई गई। एसडीएम ने अव्यवस्थाओं से डीएम को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन

एसडीएम आकांक्षा वर्मा ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी के साथ पीएचसी गढ़ीनेगी, महुआखेड़ागंज, परमानंदपुर, नारायण नगर का निरीक्षण किया। पीएचसी गढ़ीनेगी में व्यवस्था ठीक पाई गई। पीएचसी महुआखेडागंज में डॉ. सुरभी अनुपस्थित पाई गईं। यहां इमरजेसी में बिजली के लिए जनरेटर, वार्ड ब्वाय, स्वीपर की व्यवस्था नहीं है। स्टाफ ने चार आक्सीजन युक्त बेडों की व्यवस्था की मांग की। पीएचसी परमानदपुर में डॉ. राधा अनुपस्थित पाई गईं जिसकी सूचना डीएम को दी गई।
यहां फार्मासिस्ट की भी व्यवस्था नहीं है। पीएचसी नारायणनगर मेें आक्सीजन बेड की सुविधा है और अधिक ऑक्सीजन बेडों की आवश्यकता है। एसडीएम ने बताया कि अनुपस्थित डॉक्टरों के अनुपस्थित दिन का वेतन काटने और अस्पतालों में आक्सीजन बेडों की संख्या बढ़ाने की संस्तुति की गई है। एसडीएम ने जनता से कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन लगवाने की अपील की है। एसडीएम ने बताया कि अनुपस्थित पाई गईं दोनों महिला डॉक्टर का नाम उपस्थिति पंजिका में दर्ज नहीं मिला है। पता चला है कि यह एक डायरी में उपस्थिति दर्ज करती हैं और डायरी को अपने साथ ले जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें