रामनगर रोड और डिवाइडर का निर्माण शुरू हो गया है
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। रामनगर रोड के दिन बहुरने वाले हैं। एनएच तीन करोड़ की लागत से एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल से एमपी चौक तक एक किमी लंबी सड़क और डिवाइडर का निर्माण करा रहा है।
एमपी चौक-बुआ खाल एनएच पर एमपी चौक से रेलवे क्रॉसिंग तक सड़क के हाल बेहाल हैं। इस मार्ग पर गड्ढों के चलते वाहनों का चलना दूभर हो गया था। इसी मार्ग पर एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल से एमपी चौक तक ईटों का कई साल पुराना डिवाइडर है जो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।
अब पुराने डिवाइडर के स्थान पर आरसीसी का नया डिवाइडर बन रहा है। इसके अंदर सरिया का जाल पड़ा है, जो काफी मजबूत है। हालांकि डिवाइडर के ऊपरी भाग की चौड़ाई काफी कम है। जिससे फूलों के गमले नहीं रखे जा सकते हैं। एनएच के ईई सुनील कुमार ने बताया कि एमपी चौक से एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल तक डिवाइडर और हॉट मिक्स सड़क के लिए तीन करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। डिवाइडर निर्माण का काम भी तेजी से चल रहा है।