फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: पंतनगर में बस्तियों को हटाने को लेकर विरोध, विधायक बेहड़ के साथ डीएम से मिले लोग; प्रदर्शन किया

Thu, 20 Jun 2024 07:00 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर में पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की जद में आ रही बस्तियों को उजाड़ने से पहले पुनर्वास की मांग हो रही है। बस्ती वासियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा और सांकेतिक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विधायक बेहड़ की अगुवाई में डीएम से मिले लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

रुद्रपुर में पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की जद में आ रही बस्तियों को उजाड़ने से पहले पुनर्वास की मांग हो रही है। बस्ती वासियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा और सांकेतिक प्रदर्शन किया।

बृहस्पतिवार को किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ की अगुवाई में पंतनगर की संजयनगर और मस्जिद काॅलोनी के लोगों ने कलक्ट्रेट में सांकेतिक प्रदर्शन कर डीएम उदयराज सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए कार्यवाही चल रही है। करीब 804 एकड़ भूमि नागरिक उड्डयन विभाग उत्तराखंड व अन्य विभागों के नाम पर पंतनगर विवि की भूमि दर्ज की गई है। दर्ज भूमि के साथ खसरा नंबर- 276 में संजय नगर कॉलोनी और नगला ग्राम की भूमि में बसी मस्जिद कॉलोनी का उल्लेख स्पष्ट नहीं है। मस्जिद कॉलोनी और संजयनगर कॉलोनी में वर्षों से बसे लोगों में भय है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Nainital: गाय की मौत के सदमे में किशोरी ने जान दी, वनकर्मी की बेटी थी मृतका; बाथरूम के फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन


कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि एयरपोर्ट विस्तारीकरण से उड़ानों के फ्लाइंग जोन में आने वालीं बस्तियों को भी भविष्य में हटाने की योजना है। फ्लाइंग जोन होने के कारण बस्तियों को हटाया जाता है तो हटाने से पूर्व उनको पहले विस्थापित किए जाने की योजना बनाई जाए। इसके लिए पंतनगर विवि की जमीन दी जाए। इसके साथ ही इन लोगों के बने हुए मकान के लिए मुआवजा दिया जाए। कहा कि पुनर्वास की व्यवस्था करने से पहले अगर लोगों को हटाया जाता है तो उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। डीएम ने कहा कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। वहां इंटक जिलाध्यक्ष जनार्दन सिंह, अनिता देवी, नसीम बेगम, शीला दवी, जगदीश, मनोहर, सुनील, संजय, सगीर, मोहम्मद जुबेर आदि थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें