फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर में दिनभर गर्मी, शाम को बरसे मेघ

विज्ञापन
रुद्रपुर में बृहस्पतिवार शाम हुई बारिश में भीगते बच्चे। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। दिनभर गर्मी के बाद रुद्रपुर में शाम करीब पांच बजे हल्की बारिश होने से लोगों को काफी राहत मिली। गर्मी से बेहाल कई लोग बारिश का लुत्फ उठाने के लिए भीगते हुए नजर आए। मौसम वैज्ञानिकों ने जिले में शुक्रवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

रुद्रपुर में शाम के समय अचानक बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए कई बाजार में दौड़ते नजर आए तो कुछ छाता के साथ गुजरते दिखे। बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश से तापमान में थोड़ी गिरावट भी दर्ज की गई। शाम करीब छह बजे तक बारिश जारी रही। मलिन बस्ती ट्राजिंट कैंप में बारिश से कीचड़ की समस्या रही। कुछ चोक नालियों से पानी सड़क पर उतर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें