खटीमा में सिंचाई गूल की सफाई को लेकर तहसील में प्रदर्शन करते वार्ड 12 के लोग।
- फोटो : KHATIMA
खटीमा। सिंचाई गूल का पानी घरों में घुसने पर वार्ड 12 के लोग गुस्सा उठे। उन्होंने एसडीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया और गूल की मरम्मत और सफाई करने की मांग उठाई।
वार्ड संख्या-12 के लोगों ने एसडीएम को दुखड़ा सुनाया। कहा कि कचरे से भरी सिंचाई गूल आए दिन पानी ओवरफ्लो होकर
है, जिस कारण वार्डवासियों को घरों में सुरक्षित रह पाना संभव नहीं बन रहा है। उत्तराखंड एकता मंच अध्यक्ष कामिल खान के नेतृत्व में एसडीएम निर्मला बिष्ट को सौंपे ज्ञापन में वार्डवासियों ने कहा कि सिंचाई गूल जगह-जगह से लीक हो रही है। उन्होंने लीकेज बंद करने और नाले से कचरा हटाकर सफाई कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में जगत सिंह सामंत, जीवन जोशी, सूरज राठौर, राजेंद्र सिंह, कमला कलौनी, गुड्डी थापा, मनोज चुफाल, महेश चंद्र जोशी आदि थे।