रुद्रपुर मंडी में सब्जी करते ग्राहक।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। मौसम में परिवर्तन के कारण और बारिश के चलते सब्जियों के दाम में भारी बढ़त देखने को मिली है। बारिश के चलते बागवानी की फसल पर विपरीत असर पड़ा है जिससे सब्जियों के दाम तेजी से बढ़े हैं।
सब्जी मंडी के विक्रेता बलाई मंडल ने बताया कि भिंडी, कटहल समेत अन्य सब्जियों का आयात पश्चिम बंगाल व अन्य प्रदेशों से हो रहा है। इसके चलते दाम में इजाफा हुआ है। विक्रेता प्रकाश वैद्य ने बताया व मटर, गोभी, टमाटर, भिंडी आदि सब्जियां बारिश के चलते महंगी हो गई हैं।
सब्जी के दाम प्रति किलोग्राम में
सब्जी - पहले - अब
मटर - 20 रुपये - 30 रुपये
गोभी - 30 रुपये - 40 रुपये
मेथी - 40 रुपये - 45 रुपये
आलू - 10 रुपये - 15 रुपये
प्याज - 20 रुपये - 30 रुपये
भिंडी -120 रुपये - 120 रुपये