बाजपुर के मोहल्ला सुभाषनगर में धराशायी हुआ बिजली पोल।
- फोटो : BAZPUR
बाजपुर। अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजली का एक पोल धराशायी हो गया। इससे रविवार रात भर मोहल्ले की आपूर्ति ठप रही। सोमवार दोपहर बाद ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने पोल बदलकर आपूर्ति सुचारु कराई।
रविवार शाम नगर के मोहल्ला सुभाषनगर में एक ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बिजली का पोल धराशायी हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय पोल के आसपास कोई नहीं था। चालक ट्रॉली लेकर फरार हो गया। सभासद के पति सुशील वर्मा की सूचना पर ऊर्जा निगम को जानकारी हुई। इधर, ऊर्जा निगम के ईई वीके सक्सेना ने बताया कि पोल बदलकर आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।