फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी और उत्तराखंड के अधिकारियों की बैठक में वोटर लिस्ट का मिलान

विज्ञापन
बाजपुर चीनी मिल अतिथि में बैठक करते यूपी और उत्तराखंड के अधिकारी। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए यूपी और उत्तराखंड के अधिकारियों की संयुक्त बैठक में दोनों राज्यों की वोटर लिस्ट का मिलान किया गया। इस दौरान दोनों सूचियों में शामिल मतदाताओें को चिह्नित किया गया।
विज्ञापन

शनिवार शाम चीनी मिल अतिथि गृह में आयोजित यूपी और उत्तराखंड के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक में बाजपुर और गदरपुर क्षेत्र की वोटर लिस्टों और राज्य सीमा स्थित यूपी के ग्रामीण क्षेत्र की वोटर लिस्टों का मिलान किया गया। प्रारंभिक जांच बाजपुर विधानसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट में 14 और गदरपुर की वोटर लिस्ट में छह मतदाताओं के नाम यूपी और उत्तराखंड की लिस्ट में मिले।
दोनों राज्यों के अधिकारियों ने आपस में वोटर लिस्ट का आदान-प्रदान भी किया। एसडीएम आरसी तिवारी ने बताया कि यूपी और उत्तराखंड के अधिकारी आपस में वोटर लिस्ट का मिलान करकेेे ऐसे मतदाताओं को चिह्नित करेंगे जिनके नाम दोनों सूची में शामिल है। उसके बाद फर्जी वोटरों को निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। राज्य सीमा पर आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए दोनों बार्डर एरिया के अधिकारी आपस में तालमेल रखकर कार्रवाई करेंगे। वहां यूपी के स्वार (रामपुर) एसडीएम सचिन राजपूत, एसडीएम टांडा निधी डोडवाल, सीओ स्वार श्रीकांत प्र्रजापति, बाजपुर सीओ वंदना वर्मा, तहसीलदार रराजेंद्र सनवाल, गदरपुर तहसीलदार देवेंद्र बिष्ट आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें