फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में लिया सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का संकल्प

विज्ञापन
जसपुर में प्रतिभाओं को सम्मानित करते अतिथि। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
क्षत्रिय महासभा का वार्षिकोत्सव समाज को एक सूत्र में बांधने, बच्चों को शिक्षित करने, समाज में फैली कुरीतियां को दूर करने के संकल्प के साथ संपन्न हो गया।
विज्ञापन

शनिवार को अफजल रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि शेर सिंह राणा, विधायक आदेश चौहान ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्थानीय इकाई के सदस्यों ने यूपी के जिलों व प्रदेश से आए अतिथियों का फूलमाला व अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया।
मुख्य अतिथि शेर सिंह राणा, विधायक आदेश चौहान, डॉ. एमपी सिंह, उदय राज सिंह और अन्य अतिथियों ने क्षत्रिय समाज के महापुरुषों के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। उन्होंने क्षत्रिय समाज से भेदभाव दूर करने, बच्चों को शिक्षित करने, समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने, दहेज रहित शादी करने, नशाखोरी को खत्म करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

क्षत्रिय समाज के वृद्ध किशोरी सिंह, भूरे सिंह, छत्रपाल सिंह, भारती देवी, चंद्रपाल सिंह, प्रेम सिंह व क्षेत्र की प्रतिभाओं को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। संचालन अतुल चौहान ने किया। वहां आदित्य गहलोत, राजकुमार सिंह, हृदेश चौहान, नरेंद्र चौहान, प्रमोद चौहान, संजय राजपूत, संजय राणा, शैलेंद्र गहलोत, अवनीश गहलोत, भूपेंद्र चौहान, पवन चौहान, खेम सिंह, अतुल चौहान, डॉ. रेखा, रीना चौहान, विनीता चौहान, डॉ. कविता चौहान, सुधा चौहान आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें