शिक्षा विभाग की ओर से बाल चौपाल और दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया। इस दौरान 17 दिव्यांग बच्चों को उपकरण वितरित किए गए। प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
शनिवार को नमूना स्थित बीआरसी सभागार में आयोजित बाल चौपाल और उपकरण वितरण शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र शर्मा, डीईओ एके सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में क्षेत्र के 17 दिव्यांग बच्चों को व्हील चेयर, श्रवण यंत्र, रोलेटर आदि उपकरण बांटे गए। चौपाल में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में अलफिजा रापूमावि रम्पुराशाकर प्रथम, शोफिया रापूवि कनौरा द्वितीय, अलीशा राप्रावि केलाखेड़ा तृतीय रहे। निबंध प्रतियोगिता में तय्यबा राकपूमावि चकरपुर प्रथम, इसी विद्यालय की साक्षी द्वितीय, अलफिशा रापूमावि रम्पुरा शाकर तृतीय रहे।
लघु नाटक प्रतियोगिता रापूमावि रम्पुरा शाकर की टीम प्रथम, राकपूमावि चकरपुर टीम द्वितीय और इसी विद्यालय की एक टीम को तृतीय स्थान मिला। विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। डीईओ अशोक कुमार सिंह ने बच्चों को भाषण, कला, लघु नाटक प्रतियोगिताओं की बारीकियां बताईं। मुख्य अतिथि अधिवक्ता शर्मा ने बच्चों और अभिभावकों को बाल अधिकार अधिनियम, शिक्षा का अधिकार अधिनियम के बारे में जानकारी दी।
निर्णायक मंडल में धर्मेंद्र बसेड़ा, तारा दत्त जोशी रहे। संचालन पीडी ममगाई ने किया। वहां कार्यक्रम आयोजक उपशिक्षा अधिकारी प्रेमा बिष्ट, बीईओ हवलदार प्रसाद, पंकज रस्तोगी, छाया भट्ट, आशु शर्मा, पीयूष सोमपाल, जसवंत सिंह, राजेंद्र पांडेय, कुसुम गंगवार आदि थे। इधर उपशिक्षा अधिकारी प्रेमा बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी 29 दिसंबर को जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे। संवाद
बाजपुर में विजेता बच्चों को सम्मानित करते अतिथि।- फोटो : BAZPUR