फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में लारेंस विश्नोई गिरोह के सक्रिय होने की आशंका से पुलिस सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। फिल्म अभिनेता सलमान खान को धमकी देने के बाद पिछले दिनों पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में गैंगस्टर लारेंस विश्नोई का नाम सामने आ रहा है। अब विश्नोई गिरोह के उत्तराखंड में सक्रिय होने की आशंका को लेकर पुलिस विभाग सतर्क हो गया है।
विज्ञापन

पंजाब में हुई गायक मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी जिस गोल्डी बरार ने ली है वह विश्नोई का करीबी बताया जा रहा है। पुलिस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि विश्नोई गिरोह का नेटवर्क पंजाब के साथ ही राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली से होते हुए अब उत्तराखंड में भी तेजी से फैल रहा है। रुद्रपुर गल्ला मंडी के पास जनवरी 2021 में एक टायर व्यापारी के प्रतिष्ठान के बाहर हुई फायरिंग के मामले में भी विश्नोई गिरोह का नाम सामने आ चुका है।
फायरिंग के मामले में व्यापारी से विश्नोई के नाम पर एक करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला भी सामने आया था। इसके बाद हल्द्वानी में गिरफ्तार एक व्यक्ति का नाम भी विश्नोई गिरोह से जुड़ने की चर्चा थी। वर्तमान में विश्नोई अजमेर जेल में बंद है लेकिन उसके गिरोह के कई शार्प शूटरों के उत्तराखंड में सक्रिय होने की आशंका है। डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि पुलिस सभी गतिविधियों पर निगाह रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें