फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज निरस्त रहेगी पीलीभीत-टनकपुर पैसेंजर ट्रेन

विज्ञापन
Pilibhit-Tankpur root passenger train will not run today.
विज्ञापन
रुद्रपुर। रेलवे लाइन पर निर्माण कार्य के चलते कई गाड़ियों का संचालन सोमवार को प्रभावित रहेगा। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल पर स्थित खटीमा-बनबसा खंड में समपार सं. 38 पर सीमित ऊंचाई के सब-वे निर्माण के लिए यातायात ब्लॉक दिया जा रहा है। इसके चलते गाड़ियों का निरस्तीकरण, शार्ट टर्मिनेशन, शार्ट ओरिजिनेशन और री-शिड्यूलिंग किया जा रहा है।
विज्ञापन

इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि पीलीभीत से सोमवार को चलने वाली 05341 पीलीभीत-टनकपुर अनारक्षित विशेष सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। टनकपुर से 11 अप्रैल को चलने वाली 05342 टनकपुर-पीलीभीत अनारक्षित विशेष सवारी गाड़ी भी निरस्त की गई है। बरेली सिटी से आज चलने वाली 05321 बरेली सिटी-टनकपुर अनारक्षित विशेष सवारी गाड़ी खटीमा स्टेशन पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेगी।
वापस यह गाड़ी खटीमा स्टेशन से ही यात्रा शुरू करेगी। इसी तरह 15074 टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस भी खटीमा स्टेशन से चलाई जाएगी। कासगंज से चलने वाली 05061 कासगंज-टनकपुर मेला विशेष गाड़ी कासगंज से 140 मिनट विलंब से चलाई जाएगी। पीलीभीत-टनकपुर अनारक्षित विशेष सवारी गाड़ी पीलीभीत से 145 मिनट विलंब से चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें